Arti Singh के बर्थडे पर Kashmera Shah का दिल छू लेने वाला पोस्ट, शेयर किए family के कई प्यारे पल
मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल कश्मीरा शाह ने अपनी सिस्टर-इन-लॉ आरती सिंह के बर्थडे पर एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने आरती के लिए एक प्यारा सा नोट लिखते हुए उनके साथ अपने खास बॉन्ड का जिक्र किया। कश्मीरा ने आरती और उनके पति, बिजनेसमैन दीपक चौहान की जोड़ी का मेल फिल्म जब वी मेट के आइकॉनिक किरदार ‘आदित्य’ और ‘गीत’ से किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कश्मीरा, उनके पति,एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, उनके बच्चे, आरती और दीपक के साथ बिताए गए कई खूबसूरत फैमिली मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। वीडियो में कुछ थ्रोबैक झलकियां और कुछ हालिया तस्वीरें भी शामिल हैं।
Other contents